video-section-banner-image

Beyond Status | हैसियत से परे

नेक्स जेंट टेक्नोलॉजीज़ जैसी शहर की सबसे बड़ी आईटी कंपनी में जब फटी शर्ट और घिसी चप्पलों में एक लड़का इंटरव्यू देने पहुंचता है, तो हर कोई उसे मज़ाक समझता है।लेकिन कोई नहीं जानता था कि उस साधारण से दिखने वाले लड़के के भीतर असाधारण काबिलियत छुपी है। नितिन पांडे – एक ऐसा नाम, जिसे डिग्री और स्टेटस के आधार पर कई बार ठुकराया गया।पर इस बार किस्मत नहीं, उसकी मेहनत बोलने वाली थी। सिर्फ 15 मिनट में वह वह समस्या हल कर देता है, जिसे कंपनी की पूरी टीम तीन दिनों से सुलझा नहीं पाई थी।सीईओ आराध्या शुक्ला उसकी काबिलियत पहचान लेती हैं और उसे सीधे सीनियर डेवलपर बना देती हैं। लेकिन असली परीक्षा अभी बाकी है। कॉर्पोरेट राजनीति, जलन, साजिश और सिस्टम क्रैश के बीच नितिन को साबित करना होगा कि हुनर किसी डिग्री या कपड़ों का मोहताज नहीं होता।जब कंपनी का सबसे बड़ा इंटरनेशनल प्रोजेक्ट खतरे में पड़ता है, तो वही लड़का सबकी उम्मीद बनकर सामने आता है। “Hidden Talent” सिर्फ एक नौकरी की कहानी नहीं है।यह कहानी है सोच बदलने की…हुनर को पहचानने की…और यह साबित करने की कि असली काबिलियत चेहरों में नहीं, काम में होती है।

  • 874.6k views
  • Feb 2026
Not Rated Yet
Add Review

You have to Sign In to share the review